हाजिर मांग के कारएा चांदी वायदा कीमतों में तेजी

By भाषा | Updated: November 6, 2020 15:23 IST2020-11-06T15:23:01+5:302020-11-06T15:23:01+5:30

Silver futures prices rise due to spot demand | हाजिर मांग के कारएा चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारएा चांदी वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, छह नवंबर मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार बढ़ाया। इससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 1,024 रुपये की तेजी के साथ 65,277 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर अनुबंध के लिये चांदी का भाव 1,024 रुपये यानी 1.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,277 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। इसमें 14,539 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमत में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजाार में तेजी के रुख के बीच कारोबारिययों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

Web Title: Silver futures prices rise due to spot demand

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे