लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ मोहंती एलआईसी के प्रबंध निदेशक, संजीव कुमार टीसीआईएल के प्रमुख नियुक्त

By भाषा | Updated: January 19, 2021 23:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी सिद्धार्थ मोहंती को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई है।

मोहंती वर्तमान में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि मोहंती को एलआईसी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति एक फरवरी को अथवा उसके बाद कार्यभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी। वह सेवानिवृति के दिन 30 जून 2023 तक एलआईसी के प्रबंध निदेशक रहेंगे।

मंत्रालय के एक अन्य आदेश में कहा गया है कि संजीव कुमार को पांच साल के लिये टेलिकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। कुमार महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) में निदेशक (तकनीकी) हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल