लाइव न्यूज़ :

सिडबी 20,000 करोड़ रु. की विकास वित्त संस्था के गठन में मदद को परामर्शकों की नियुक्ति करेगा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 14:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून भारतीय लघु उद्योग एवं विकास बैंक (सिडबी) ने 20,000 करोड़ रुपये के डीएफआई के गठन में मदद के लिए परामर्शकों की नियुक्ति को अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) निकाला है। डीएफआई को नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (एनएबीएफआईडी) कहा जाता है।

यह बैंक बुनियादी ढांचा क्षेत्र के वित्तपोषण की जरूरत को पूरा करने का काम करेगा।

संसद ने मार्च में एनएबीएफआईडी विधेयक, 2021 को पारित किया था। यह बैंक दीर्घावधि के लिए देश के बुनियादी ढांचा वित्तपोषण की जरूरत को पूरा करेगा। साथ ही यह ढांचागत वित्तपोषण को बांड और डेरिवेटिव्स बाजार के विकास के लिए भी काम करेगा।

आरएफपी के अनुसार इस पूरी कवायद का मकसद संरचना विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) की अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान (एआईएफआई) के रूप में गठन में मदद के लिए प्रबंधन सलाहकार की नियुक्ति करना है। इससे बुनियादी ढांचे के लिए वित्तपोषण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

इन्फ्रा डीएफआई की स्थापना एक सांविधिक निकाय के रूप में संसद के कानून के द्वारा हो रही है। यह दीर्घावधि में निचले मार्जिन और ढांचागत वित्तपोषण की जोखिम की प्रकृति से पैदा हुई बाजार विफलता को हल करने का प्रयास करेगा।

ऐसे में डीएफआई के विकास और वित्तीय उद्देश्य दोनों होंगे। शुरुआत में संस्थान में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी सरकार के पास रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख