सियाम ने विनोद अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुना

By भाषा | Updated: December 17, 2021 21:56 IST2021-12-17T21:56:51+5:302021-12-17T21:56:51+5:30

SIAM elects Vinod Agarwal as Vice President | सियाम ने विनोद अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुना

सियाम ने विनोद अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुना

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर वाहन विनिर्माताओं का संगठन सियाम ने शुक्रवार को कहा कि उसने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए विनोद अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुना है।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कार्यकारी समिति ने वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (वीईसीवी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद अग्रवाल को चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपना नया उपाध्यक्ष चुना है।

वीईसीवी दरअसल वीईसीवी वॉल्वो ग्रुप और आयशर मोटर्स लिमिटेड का संयुक्त उद्यम है।

अग्रवाल उपाध्यक्ष के रूप में विपिन सोंधी की जगह लेंगे जिन्होंने इस साल की शुरुआत में अशोक लीलैंड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ के पद से इस्तीफा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SIAM elects Vinod Agarwal as Vice President

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे