लाइव न्यूज़ :

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह ने बंगाल में 3,900 करोड़ रुपये के एलएनजी टर्मिनल को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 19:50 IST

Open in App

कोलकाता, 22 फरवरी श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी) ने सोमवार को कहा कि उसने पूर्व मेदिनीपुर जिले में हुगली नदी के पास कुकुराहटी में 3,900 करोड़ रुपये की लागत वाली तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) टर्मिनल को अपनी मंजूरी दे दी है। अधिकतम 50 लाख टन सालाना क्षमता वाला यह टर्मिनल एलएनजी भंडारण और रि-गैसिफिकेशन के लिये है।

आधिकारिक बयान के अनुसार करीब 6,000 करोड़ रुपये के आर्थिक मूल्य वाली परियोजना सीधे तौर पर करीब 250 लोगों को और परोक्ष रूप से 750 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी।

एसएमपी के चेयरमैन विनीत कुमार और हीरानंदानी समूह की कंपनी बंगाल कंसेशन प्राइवेट लि. के सीईओ दर्शन हीरानंदानी ने इस संदर्भ में समझौता ज्ञापन पर दस्तखत किये।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह को पहले कोलकाता बंदरगाह के नाम से जाना जाता था।

बयान में कहा गया है कि परियोजना को पहले ही पर्यावरण मंजूरी मिल गयी है और एसएमपी ने आपसी सहमति से तय नियम एवं शर्तों के आधार पर अपनी अनुमति दे दी है।

यह परियोजना 38 एकड़ जमीन पर लगेगी जिसे हल्दिया विकास प्राधिकरण से अधिग्रहण किया गया है।

परियोजना के जुलाई 2024 तक चालू करने का लक्ष्य है। परियोजना के चालू होने के साथ इससे जहाजों और नौकाओं को स्वच्छ ईंधन मिल सकेगा। यह पश्चिम बंगाल और आस-पास के राज्यों की जरूरतों को भी पूरा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख