लाइव न्यूज़ :

श्याम मेटलिक्स का 1,107 करोड़ रुपये का आईपीओ खुलेगा 14 जून को

By भाषा | Updated: June 5, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड का 1,107 करोड़ रुपये का प्रथम सार्वजनिक शेयर निर्गम (आईपीओ) 14 जून को खुलेगा। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि निर्गम 16 जून को बंद होगा।

एंकर निवेशकों के लिए बोली 11 जून को खुलेगी।

कंपनी ने बाजार विनियामक सेबी के समक्ष जो विवरण दिए हैं उसके अनुसार आईपीओ में 657 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा मौजूदा शेयरधारक बाजार मंच पर बिक्री पेशकश के जरिए 450 करोड़ रुपये के अपने वर्तमान शेयर बेचेंगे।

बिक्री की पेशकश में भाग लेने वाले शेयरधारकों में सुभम कैपिटल, सुभम बिल्डवेल, कल्पतरु हाउसफिन एंड ट्रेडिंग, डोराइट ट्रैकॉन, नरांतक डीलकॉम और टॉपलाइट मर्केंटाइल्स शामिल हैं।

कोलकाता स्थित यह कंपनी लॉन्ग स्टील उत्पाद (एंगल/गर्डर/सरिया) और फेरो अलॉय का कारोबार करती है। कंपनी ने 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 42 वितरकों का टीम स्थापित कर रखी है। ओडिशा के संबलपुर और पश्चिम बंगाल में जमुरिया और मंगलपुर में इसके कुल तीन कारखाने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई