लाइव न्यूज़ :

श्याम मेटेलिक्स ने आईपीओ का आकार घटाकर 909 करोड़ रुपये किया

By भाषा | Updated: June 6, 2021 13:51 IST

Open in App

कोलकाता, छह जून इस्पात कंपनी श्याम मेटेलिक्स एंड एनर्जी लि. (एसएमईएल) ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के आकार को 1,107 करोड़ रुपये से घटाकर 909 करोड़ रुपये कर दिया है। कंपनी का आईपीओ 14 जून को खुल रहा है।

कंपनी के प्रवर्तकों ने अब सिर्फ 252 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री के लिए पेश करने का फैसला किया है। पहले उन्होंने 452 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की पेशकश की थी।

एकीकृत इस्पात उत्पादक कंपनी ने कहा कि सेबी से 1,107 करोड़ रुपये के आईपीओ की मंजूरी मिली थी। इसके बावजूद इसके आकार को घटा दिया गया है।

श्याम मेटेलिक्स के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ब्रिज भूषण अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘बिक्री पेशकश (ओएफएस) के हिस्से को 200 करोड़ रुपये कम किया गया है। पहले मौजूदा प्रवर्तकों ने 452 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश का प्रस्ताव किया था। आईपीओ के तहत नए शेयरों का आकार 657 करोड़ रुपये ही रहेगा।’’

विश्लेषकों का कहना है कि धातु शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन की वजह से संभावत: प्रवर्तकों ने ओएफएस का आकार घटाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें