लाइव न्यूज़ :

श्याम मेटलिक्स को 1,107 करोड़ रुपए का आईपीओ लाने के लिए सेबी से मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: May 17, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई एकीकृत धातु का उत्पादन करने वाली कंपनी श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड को प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिए 1,107 करोड़ रुपए जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गयी है।

आईपीओ की विवरण पुस्तिका के मुताबिक आईपीओ में 657 करोड़ रुपए के नए शेयर और मौजूदा शेयरधारकों के 450 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है।

बिक्री की पेशकश (ऑफर फोर सेल) में हिस्सा लेने वालों में शुभम कैपिटल, शुभम बिल्डवेल, कल्पतरु हाउसफिन एंड ट्रेडिंग, डोरिट ट्रैकॉन, नारंतक डीलकॉम और टॉपलाइट मर्केंटाइल शामिल होंगे।

सेबी ने सोमवार को बताया कि श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी ने फरवरी में उसके पास प्रारंभिक आईपीओ पत्र दायर किए थे और आईपीओ के लिए 11 मई को मंजूरी दे दी गयी।

किसी भी कंपनी के लिए प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ), अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) और राइट्स शेयर लाने की खातिर सेबी से मंजूरी लेना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार