लाइव न्यूज़ :

श्याम मेटलिक्स के शेयर 24 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम पर सूचीबद्ध

By भाषा | Updated: June 24, 2021 11:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड के शेयर गुरुवार को 306 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 24 प्रतिशत से अधिक के प्रीमियम के साथ बाजार में सूचीबद्ध हुए।

श्याम मेटलिक्स के शेयरों ने एनएसई पर 24.18 फीसदी प्रीमियम के साथ 380 रुपये से शुरुआत की।

बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 19.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 367 रुपये पर सूचीबद्ध हुए और बढ़त दर्ज करते हुए 399.10 रुपये के उच्च स्तर पर पहंच गए, जो 30.42 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

दूसरी ओर ऑटो कलपुर्जा विनिर्माता सोना बीएलडब्ल्यू के शेयरों की करीब चार फीसदी प्रीमियम के साथ शुरू हुई। इनका निर्गम मूल्य 291 रुपये था।

शेयरों ने बीएसई पर निर्गम मूल्य के मुकाबले 3.91 फीसदी की बढ़त के साथ 302.40 रुपये पर शुरुआत की, हालांकि बाद में इसमें 14.55 फीसदी की तेजी देखी गई।

एनएसई पर सोना बीएलडब्ल्यू के शेयर 3.43 फीसदी की बढ़त के साथ 301 रुपये पर सूचीबद्ध हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या