लाइव न्यूज़ :

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस की वसूली सितंबर में 95 प्रतिशत रही

By भाषा | Updated: November 2, 2020 17:41 IST

Open in App

मुंबई, दो नवंबर गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस की वसूली क्षमता में लगातार सुधार हो रहा है। कंपनी की वसूली सितंबर में 95 प्रतिशत रही। आर्थिक गतिविधियों के चालू होने और ग्रामीण क्षेत्र में मांग बढ़ने से कंपनी को आगे भी अपना वसूली स्तर बनाए रखने की उम्मीद है।

अप्रैल में लॉकडाउन के चलते कंपनी का वसूली स्तर गिरकर 23 प्रतिशत तक आ गया था।

हालांकि उसके बाद से लगातार कंपनी की वसूली में सुधार हो रहा है। जून, जुलाई और अगस्त में यह क्रमश: 71, 73 और 78 प्रतिशत रही।

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस मुख्य तौर पर सेंकेंड हैंड ट्रकों की खरीद के लिए वित्त पोषण उपलब्ध कराती है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ‘‘ सितंबर में हमारी वसूली क्षमता 95 प्रतिशत रही। ग्रामीण क्षेत्र की मांग अच्छी है तो अब हमें इस स्तर को बनाकर रखना होगा।’’

उन्होंने कहा कि ग्रामीण मांग अच्छी है तो निश्चित तौर पर उपभोग बढ़ेगा। इससे मालवहन भी स्वत: ही बढ़ेगा और इसके चलते सभी पहलू सही दिशा में काम करने लगेंगे। कंपनी के सभी ग्राहक अपने वाहनों का परिचालन कर पा रहे हैं इसलिए सब कमा रहे हैं और बैंक का ऋण वापस कर रहे हैं।

कोविड-19 से पहले कंपनी की वसूली 92 से 95 प्रतिशत रहती थी।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?