लाइव न्यूज़ :

श्रीराम प्रॉपर्टीज के आईपीओ का मूल्य दायरा तय

By भाषा | Updated: December 6, 2021 11:56 IST

Open in App

नई दिल्ली, छह दिसंबर श्रीराम प्रॉपर्टीज ने आठ दिसंबर को खुलने वाले 600 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में शेयरों के लिए 113-118 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।

श्रीराम प्रॉपर्टीज का आईपीओ आठ दिसंबर से शुरू होकर दस दिसंबर तक खुला रहेगा। हालांकि एंकर निवेशकों के लिए बोली सात दिसंबर को खुल जाएगी।

पहले कंपनी बिक्री के लिए 550 करोड़ रुपये के शेयरों की पेशकश करने वाली थी लेकिन बाद में उसे घटाकर 350 करोड़ रुपये कर दिया गया। इस तरह आईपीओ का आकार भी 800 करोड़ रुपये से कम होकर 600 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी ने बताया कि आईपीओ में 250 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयरों के अलावा बिक्री के लिए रखे गए 350 करोड़ रुपये के पुराने शेयर भी शामिल होंगे।

बिक्री के लिए रखे जाने वाले (ओएफएस) शेयरों में ओमेगा टीसी साब्रे होल्डिंग्स 90.95 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री करेगी जबकि टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज 8.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी। टीपीजी एशिया एसएफ 92.20 करोड़ रुपये और मॉरीशस इंवेस्टर्स लिमिटेड 133.5 करोड़ रुपये मूल्य के अपने शेयरों की पेशकश करेंगी।

इस निर्गम में कंपनी के कर्मचारियों के लिए तीन करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आरक्षित होंगे। कर्मचारियों को अंतिम निर्गम मूल्य से 11 रुपये प्रति शेयर की छूट भी मिलेगी।

इस कंपनी की दक्षिण भारत के रियल एस्टेट बाजार में अच्छी मौजूदगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई