लाइव न्यूज़ :

श्री सीमेंट राजस्थान में 3,500 करोड़ रुपये के निवेश से सीमेंट कारखाना लगाएगी

By भाषा | Updated: September 14, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर राजस्थान स्थित कंपनी श्री सीमेंट तीन परियोजनाओं में 4,750 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसमें से 3,500 करोड़ रुपये का निवेश राजस्थान की नवलगढ़ तहसील में एकीकृत सीमेंट संयंत्र लगाने के लिए किया जाएगा।

कंपनी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर अपनी सीमेंट इकाइयों में सौर बिजली संयंत्र लगाने के लिए 500 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी। इसके अलवा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी श्री सीमेंट ईस्ट द्वारा 750 करोड़ रुपये के निवेश से क्लिंकर ग्राइंडिंग इकाई लगाने को भी मंजूरी दी गई।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने राजस्थान की नवलगढ़ तहसील के गोथरा गांव में एकीकृत सीमेंट संयंत्र और विभिन्न स्थानों पर सौर बिजली संयंत्र लगाने की मंजूरी दे दी है।

नए प्रस्तावित संयंत्र की क्लिंकर क्षमता 38 लाख टन सालाना की होगी। यह मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही तक तैयार हो जाएगा। इस परियोजना पर 3,500 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?