लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में 1500 करोड़ रुपये के निवेश से नया सीमेंट कारखाना लगाएगी श्री सीमेंट

By भाषा | Updated: December 20, 2021 21:13 IST

Open in App

अमरावती, 20 दिसंबर श्री सीमेंट के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की और गुंटूर जिले में 1,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ एक नया सीमेंट कारखाना स्थापित करने के बारे में चर्चा की।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि आंध्र प्रदेश निवेश के लिए सबसे अच्छा गंतव्य है और राज्य में उद्योग क्षेत्र को दिए जा रहे प्रोत्साहन के बारे में भी जानकारी दी।

श्री सीमेंट के नौ राज्यों में सीमेंट निर्माण और संबंधित संयंत्र हैं। कंपनी का आंध्र प्रदेश में यह पहला संयंत्र होगा। इसे 24 महीनों में तैयार करने की योजना है।

इस मौके पर श्री सीमेंट के प्रबंध निदेशक एच एम बांगुर ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य की स्थिति में सुधार के लिए पूरे तन-मन से काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार