लाइव न्यूज़ :

छोटी वीडियो एप्लिकेशन के उपयोगकर्ताओं की संख्या 2025 तक 65 करोड़ पहुंच सकती है : रेडसीर

By भाषा | Updated: July 29, 2021 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 जुलाई रील्स, जोश, मौज और रोपोसो जैसी एप्लिकेशन पर छोटी वीडियो बनाने वाले सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या वर्ष 2025 तक दुगना बढ़कर 65 करोड़ पर पहुंच सकती हैं। शोध करने वाली कंपनी रेडसीर ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रेडसीर की रिपोर्ट ‘एंटरटेनमेंट एंड एडवर्टाइसिंग : राइडिंग द डिजिटल वेव’ के अनुसार छोटी वीडियो बनाने वाली यह श्रेणी भारत में सबसे अधिक समय बिताने के मामले में दूसरी सबसे बड़ी श्रेणी के रूप में उबरने के लिए पूरी तरह तैयार है। फेसबुक और गूगल समय बिताने के मामले में भारत में सबसे आगे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘छोटी वीडियो श्रेणी में वर्ष 2025 तक उपयोगकर्ताओं की संख्या दुगना बढ़कर 65 करोड़ के आंकड़े को छू सकती हैं। यह श्रेणी टेलीविजन को पीछे छोड़ कर दूसरा स्थान हासिल कर सकती है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस श्रेणी में वृद्धि का प्रमुख कारण वर्ष 2025 तक देश में 30 करोड़ नए इंटरनेट उपयोगकर्ताओं का जुड़ना हो सकता है। वर्तमान में इस श्रेणी के वीडिया बनाने वालों की संख्या 4 से 5 करोड़ है। छोटी वीडियो बनाने वाले अधिकतर छोटे शहरों और गावों से हैं।

शोध कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीन के ऐप टिकटॉक पर जून, 2020 में प्रतिबन्ध के बाद भारत के छोटी वीडियो ऐप अब काफी आगे लिकल चुके हैं और उनमें तकनीकी और अन्य सुधार आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'