लाइव न्यूज़ :

शिवराज चौहान ने कृषि मंत्री से की अधिक यूरिया, रबी फसलों की पीएसएस के तहत खरीद की मांग

By भाषा | Updated: March 13, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आगामी खरीफ सीजन के लिये यूरिया उर्वरक का आवंटन और केंद्रीय योजना पीएसएस के तहत सरसों व चना जैसी रबी फसलों की खरीद बढ़ाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि राज्य को रबी सीजन के दौरान उगाये जाने वाले गेहूं, सरसों और दालों, विशेष रूप से चना व मसूर के भरपूर उत्पादन की उम्मीद है।

उन्होंने केंद्र सरकार से एक योजना का विस्तार करने की भी मांग की, जिसके तहत किसानों को पराली के प्रबंधन के लिये कृषि मशीनों की खरीद पर 80 प्रतिशत धनराशि प्रदान की जाती है।

तोमर के साथ अपनी बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘मैं राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कृषि मंत्री से मिलने आया था।’’

केंद्र सरकार ने 2020-21 फसल वर्ष (जुलाई-जून) के रबी सीजन के लिये मध्य प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया है, जिसके कारण गेहूं, सरसों, चना और मसूर के बंपर उत्पादन का अनुमान है।

हालांकि 2021 खरीफ सीजन के लिये लगभग 12.5 लाख टन यूरिया आवंटित किया गया है।

चौहान ने कहा, ‘‘आवश्यकता को देखते हुए मैंने 15 लाख टन का अनुरोध किया है, ताकि कोई कमी न हो।’’

उन्होंने कहा कि यूरिया के अलावा डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) भी खरीफ मौसम के दौरान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लगभग 11 लाख टन डीएपी को मंजूरी दी गयी है और खरीफ सीजन के दौरान उर्वरक की कमी नहीं होगी।

चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में रबी की बंपर फसल होने की उम्मीद है। चौहान ने कहा कि 2020-21 के रबी सीजन के दौरान चना उत्पादन 51.06 लाख टन, मसूर 5.48 टन और सरसों 15.60 लाख टन रहने का अनुमान है।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र उत्पादन का 25 प्रतिशत खरीदता है और मैंने मंत्री से अनुरोध किया है कि वह मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत खरीद की मंजूरी दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?