लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के दामों की कटौती पर शिवसेना ने बीजेपी को घेरा, कहा- बहुत देर से उठाया कदम 

By भाषा | Updated: October 5, 2018 16:14 IST

शिवसेना ने अपने मुखपत्र के संपादकीय में लिखा, ‘‘केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार का ईंधन के दामों में कटौती का निर्णय बहुत देर से उठाया गया कदम है।

Open in App

मुम्बई, 05 अक्टूबर: शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि ईंधन के दामों में कमी ‘बहुत देर से उठाया गया कदम’ है और जब पेट्रोल एवं डीजल की दरें रोजाना बढ़ रही थीं तब केंद्र ने रोजाना एक लाख करोड़ रुपये तक बनाए।

उसने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की उनकी इस बयान को लेकर आलोचना भी की कि वह डॉ बी आर अंबेडकर की सेवा में राज्य को बंधक रखने को तैयार हैं। केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में ढाई रुपये की कटौती की घोषणा की थी। उधर भाजपा शासित राज्यों ने भी वैट कम कर ईंधनों के खुदरा दामों में यह कटौती दोगुणी कर दी।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र के संपादकीय में लिखा, ‘‘केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार का ईंधन के दामों में कटौती का निर्णय बहुत देर से उठाया गया कदम है। इससे पहले ईंधन के दामों में रोजना वृद्धि से देश के खजाने में प्रतिदिन एक लाख करोड़ रुपये तक जमा हुए।’’

उसने फड़नवीस पर आक्षेप करते हुए लिखा कि यदि केंद्र जमा हुई इस राशि से से 5000 से 10000 करोड़ रुपये मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी और डॉ बी आर अंबेडकर के लिए स्मारक के लिए दे दे तो मुख्यमंत्री को राज्य को बंधक नहीं रखना पड़ेगा।

बुधवार को ठाणे में रामदास अठावले की अगुवाई वाली पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस कार्यक्रम में फड़नवीस ने कथित रुप से कहा था कि कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की प्रतिमाएं बनवायीं लेकिन अंबेडकर को उचित सम्मान देने और उनका स्मारक बनाने की परवाह नहीं की। अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और मानवता का प्रतिनिधित्व किया और वह संविधान के इन शिल्पी की सेवा में वह राज्य को बंधक रखने को भी तैयार हैं।

इस पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने मांग की कि सरकार इश्तहारों पर हजारों करोड़ों रुपये के खर्च में कमी लाए। उसने यह भी कह कि राज्य को बंधक रखने के बजाय भाजपा द्वारा चुनाव जीतने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले पैसे का स्मारक के लिए उपयोग क्यों नहीं किया जा सकता है। 

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह