लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंक से अधिक की गिरावट

By भाषा | Updated: July 24, 2019 11:22 IST

पिछले सत्र में सेंसेक्स 48.39 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,982.74 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 15.15 अंक यानी 0.13 प्रतिशत टूटकर 11,331.05 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक की गिरावट देखने को मिली। कारोबारियों का कहना है कि बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा की निकासी का असर भी बाजार पर देखने को मिला।

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की ओर से भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाये जाने के बीच निवेशकों की धारणा कमजोर पड़ने से बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक की गिरावट देखने को मिली। कारोबारियों का कहना है कि बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा की निकासी का असर भी बाजार पर देखने को मिला।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 250 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला लेकिन इसके बाद उसमें थोड़ा सुधार दर्ज किया गया। आधे घंटे के कारोबार के बाद बीएसई 104.13 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट लिए 37,878.61 अंक पर था। वहीं एनएसई का निफ्टी 38.30 अंक यानी 0.34 प्रतिशत टूटकर 11,292.75 अंक पर बंद हुआ।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 48.39 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,982.74 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 15.15 अंक यानी 0.13 प्रतिशत टूटकर 11,331.05 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में वेदांता, इंड्सइंड बैंक, एमएंडएम, मारुति, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील के शेयरों में 1.99 प्रतिशत अंक तक की गिरावट देखने को मिली।

वहीं, एचडीएफसी बैंक, येस बैंक, पावरग्रिड, टेकएम, एचयूएल, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.69 फीसदी तक चढ़ गए। इसी बीच शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़े के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध आधार पर 2,607.97 अंक के शेयरों की बिकवाली की।

दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,625.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स, हांग सेंग, निक्की और कोस्पी में शुरुआती सत्र में बढ़त देखने को मिली। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत