शेल ने शुरू किया महिला गतिशीलता पर आधारित अभियान

By भाषा | Updated: March 5, 2021 23:15 IST2021-03-05T23:15:19+5:302021-03-05T23:15:19+5:30

Shell launches campaign based on women mobility | शेल ने शुरू किया महिला गतिशीलता पर आधारित अभियान

शेल ने शुरू किया महिला गतिशीलता पर आधारित अभियान

नयी ​दिल्ली, पांच मार्च ऊर्जा क्षेत्र की वैश्वि​क कंपनी शेल की भारतीय अनुषंगी शेल इंडिया ने म​​हिला दिवस के अवसर पर एक जागरूकता अभियान शुरू किया जिसमें गतिशीलता की चुनौतियों का सामना करने वाली महिलाओं की प्रेरणादायी पहल पर तीन फिल्में जारी की गयीं।

ये फिल्में भारत की पहली महिला ट्रक ड्राइवर योगिता रघुवंशी, ​​हिंदी फिल्म जगत की स्टंट कलाकार गीता टंडन और अनुभवी पर्यटक और अकेले निकलने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाली पहल वीमेन ऑन वंडरलस्ट की संस्थापक सुमित्रा सेनापति पर केंद्रित है। इन फिल्‍मों का प्रमुख संदेश यही है कि लोगों को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए गतिशील होना होगा और यह महिलाओं के मामले में खासतौर से महत्‍वपूर्ण है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘ग्रेट थिंग्‍स हैपन वैन वी मूव’ : हम आगे बढ़ेंगे तो बदलाव होगा: नाम से इस अभियान के जरिये ''शेल इंडिया भारतीयों के अदम्‍य उत्साह, उनके सपनों और उनकी आकांक्षाओं के साथ-साथ उनकी प्रेरणादायी जीवन-यात्रा का उत्सव मनाना चाहती है।''

भारत में शेल की कंपनियों के प्रमुख नितिन प्रसाद ने कहा, ''भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से एक है और हम किसी भी राष्‍ट्र की प्रगति में गतिशीलता की भूमिका को भरपूर समझते हैं।... हम निरंतर यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि महिलाओं की सभी कार्यक्षेत्रों में, सभी स्‍तरों और सभी स्‍थानों पर बराबरी की भागीदारी हो। हमारे ऐसे कई पेट्रोल पंप हैं जिनका पूरा संचालन महिलाओं के हाथों में है, शेल के व्‍यावसायिक परिचालनों में करीब एक-तिहाई कामकाजी पेशेवर/कर्मचारी महिलाएं ही हैं ।''

ट्रक ड्राइवर योगिता रघुवंशी पति की मृत्‍यु के बाद मां होने की जिम्‍मेदारियों से घिरकर कानून के क्षेत्र में अपना करियर नहीं बना सकी थीं। गीता टंडन वैवाहिक जीवन के कठिन संघर्ष से बाहर निकलीं और उन्होंने कई क्षेत्रों में किस्‍मत आजमायी। सुमित्रा सेनापति महिलाओं को दुनियाभर में सैर के लिए प्रेरित करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shell launches campaign based on women mobility

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे