लाइव न्यूज़ :

विजया डायग्नोस्टिक के शेयरों ने दो प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम के साथ पर्दापण किया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 11:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर विजया डायग्नोस्टिक सेंटर लि. के शेयरों ने मंगलवार को शेयर बाजार में ठंडी शुरुआत की और आईपीओ खुलने पर 531 रुपये के निर्गम मूल्य पर जारी हुए उसके शेयर केवल दो प्रतिशत से अधिक के प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य की तुलना में 2.12 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 542.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 10.74 प्रतिशत उछलकर 588.05 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई में यह 1.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 540 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

इस महीने की शुरुआत में विजया डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 4.54 गुना ज्यादा आवेदन मिले थे।

1,895 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से 3,56,88,064 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव था।

आईपीओ के तहत कीमत 522-531 रुपये प्रति शेयर रखी गयी थी।

विजया डायग्नोस्टिक सेंटर लि. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 13 शहरों एवं कस्बों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा कोलकाता में 80 डायग्नोस्टिक सेंटर और 11 रेफरेंस लैबोरेट्री के जरिए पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?