लाइव न्यूज़ :

एसजेएस एंटरप्राइजेज के शेयर की कमजोर शुरुआत, पहले दिन छह प्रतिशत गिरा

By भाषा | Updated: November 15, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर एसजेएस एंटरप्राइजेज के शेयर की अपने कारोबार के पहले दिन कमजोर शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर सोमवार को अपने निर्गम मूल्य 542 रुपये पर करीब छह प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का शेयर 0.36 प्रतिशत के नुकसान के साथ 540 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 6.73 प्रतिशत टूटकर 505.50 रुपये पर आ गया। अंत में यह 5.93 प्रतिशत के नुकसान से 509.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 542 रुपये पर सूचीबद्ध होने के बाद अंत में 5.86 प्रतिशत के नुकसान से 510.20 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी के 800 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 531 से 542 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?