लाइव न्यूज़ :

लैटेंट व्यू का शेयर पहले दिन 148 प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर लैटेंट व्यू एनालिटिक्स के शेयर की मंगलवार को शेयर बाजारों में जोरदार शुरुआत हुई। पहले दिन कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 197 रुपये पर 148 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य पर 169 प्रतिशत के उछाल के साथ 530 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 178.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 548.75 रुपये पर पहुंच गया। अंत में कंपनी का शेयर 148.02 प्रतिशत के लाभ से 488.60 रुपये पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 160 प्रतिशत की बढ़त के साथ 512.20 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में कंपनी का शेयर 147.69 प्रतिशत के लाभ से 487.95 रुपये पर बंद हुआ।

लैटेंट व्यू के आईपीओ को 326.49 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 190 से 197 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख