लाइव न्यूज़ :

डीएचएफएल के शेयर पिरामल के नियंत्रण में जाने के बाद शेयर बाजार से वापस लिए जा सकते हैं

By भाषा | Updated: June 7, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून कर्ज बोझ में दबी आवास वित्तपोषण सेवा कंपनी डीएचएफएल के शेयर पिरामल कैपिटल एण्ड हाउसिंग फाइनेंस द्वारा उसका अधिग्रहण पूरा कर लिये जाने के बाद शेयर बाजार से हट सकते हैं। सूत्रों ने इस तरह की योजना के संकेत दिए हैं।

डीएचएफएल के लिये बोली लगाने वाली कंपनियों में पिरामल कैपिटल सफल रही है।

दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) प्रक्रिया के तहत डीएचएफएल के अधिग्रहण की बोली लगाने वालों में पिरामल कैपिटल एण्ड हाउसिंग फाइनेंस की बोली को यूनियन बैंक आफ इंडिया की अगुवाई वाले रिणदाता समूह ने मंजूरी दी थी।

सूत्रों का कहना है कि आईबीसी के दिशानिर्देशों और सेबी के सूचीबद्धता समाप्त करने के नियमों के मुताबिक डीएचएफसी का अधिग्रहण होने के बाद उसके शेयरों को बाजार से सूचीबद्धता समाप्त हो जायेगी। इसके अलावा सूत्रों का कहना है कि कंपनी खुद को डीएचएफएल में ही विलय कर सकती है। इसके लिये सभी विधायी, नियामकीय मंजूरियों के बाद ही कदम आगे बढ़ाया जा सकता है।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने डीएचएफएल के लिये पिरामल समूह की बोली को सोमवार को सशर्त मंजूरी दे दी। एच पी चतुर्वेदी की अध्यक्षता वाले न्यायाधिकरण ने कहा कि उसकी मंजूरी इस संबंध में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) और कंपनी के पूर्व प्रवर्तक कपिल वधावन की याचिका पर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर निर्भर करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार