लाइव न्यूज़ :

एमी ऑर्गेनिक्स के शेयर सूचीबद्ध होने के पहले दिन 53 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम पर बंद हुए

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर स्पेशलिटी रसायन निर्माता एमी ऑर्गेनिक्स लि. के शेयर शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के पहले दिन 610 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 53 प्रतिशत से अधिक के प्रीमियम के साथ बंद हुए। आईपीओ में कंपनी के शेयर 610 रुपये पर जारी हुए थे।

कंपनी के शेयरों ने बीएसई में सूचीबद्ध होने पर निर्गम मूल्य से 47.86 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 902 रुपये पर पर्दापण किया। दिन में यह 58.56 प्रतिशत उछलकर 967.25 रुपये तक पहुंच गए। कारोबार की समाप्ति पर यह निर्गम मूल्य के मुकाबले 53.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 934.55 रुपये पर बंद हुए।

वहीं एनएसई में, शेयर 49.18 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 910 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। इसके बाद 53.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 934.50 रुपये पर बंद हुए।

इस महीने की शुरुआत में एमी ऑर्गेनिक्स के 569.63 करोड़ रुपये के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 64.54 गुना ज्यादा आवेदन मिले थे।

आईपीओ के तहत कीमत 603-610 रुपये प्रति शेयर के दायरे में रखी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम