लाइव न्यूज़ :

Share Market News: कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिरा

By भाषा | Updated: June 14, 2019 10:55 IST

Open in App
ठळक मुद्देकच्चे तेल की बढ़ी कीमतों के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते घरेलू बाजार में धीमा रुख देखा गया।इसके अलावा अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चिता बनी हुई है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शुक्रवार को शेयर बाजारों की शुरुआत धीमी रही। नकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी गयी। ब्रोकरों के अनुसार दिन में थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों का रुख सावधानी भरा है।

बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक 172.05 अंक यानी 0.43 प्रतिशत गिरकर 39,569.31 अंक पर चल रहा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 50.40 अंक यानी 0.42 प्रतिशत टूटकर 11,863.65 अंक पर चल रहा है। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 39,741.36 अंक पर और एनएसई निफ्टी 11,914.05 अंक पर बंद हुआ था।

विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को ओमान की खाड़ी में दो तेल टैंकरों पर हमले के बाद कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते घरेलू बाजार में धीमा रुख देखा गया। इसके अलावा अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चिता बनी हुई है। ब्रेंट कच्चा तेल भाव 0.62 प्रतिशत चढ़कर 61.69 डॉलर प्रति बैरल रहा। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 172.35 करोड़ रुपये की लिवाली की। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम