लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स आज भी हरे निशान पर, 184 अंक उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद, निफ्टी 12,000 के पार

By भाषा | Updated: November 7, 2019 17:32 IST

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान के 40,688.27 अंक की नयी ऊंचाई छूने के बाद अंत में 183.96 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,653.74 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर बाजार में आज भी रही जबर्दस्त उछाल, सेंसेक्स 40,653.74 अंक पर हुआ बंदनिफ्टी 12,012.05 अंक पर हुआ बंद, धातु, ऊर्जा और बैंकिंग शेयरों में लाभ

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 184 अंक के उछाल के साथ 40,654 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सकारात्मक घरेलू और वैश्विक रुख के बीच धातु, ऊर्जा और बैंकिंग शेयरों में लाभ से सेंसेक्स में तेजी दर्ज हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12,000 अंक के पार निकल गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान के 40,688.27 अंक की नयी ऊंचाई छूने के बाद अंत में 183.96 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,653.74 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 46 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,000 अंक के आंकड़े को पार करता हुआ 12,012.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी और इन्फोसिस 3.02 प्रतिशत तक लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर येस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एलएंडटी और एनटीपीसी के शेयर 3.27 प्रतिशत तक टूट गए। सरकार ने बुधवार को आवास क्षेत्र को राहत देते हुए 1,600 अटकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये का कोष बनाने की मंजूरी दी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस नए पैकेज से अन्य संबंधित उद्योगों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी घरेलू बाजार की धारणा मजबूत बनी रही। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि उसकी अमेरिका के साथ वस्तुओं पर लगाये गये अतिरिक्त शुल्क हटाने को चरणबद्ध ढंग से हटाने को लेकर सहमति बन गई है।

इससे वैश्विक बाजारों में तेजी रही। चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का टोक्यो और दक्षिण कोरिया का सियोल बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार भी शुरुआती कारोबार में बढ़त में चल रहे थे। इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 70.92 प्रति डॉलर पर चल रहा था। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.59 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें