लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1500 अंक नीचे, निफ्टी भी गिरा

By विनीत कुमार | Updated: May 4, 2020 10:16 IST

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने 900 से ज्यादा अंकों का गोता लगाया और आगे बढ़कर 1500 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सबसे ज्यादा नुकसान में आईसीआईसीआई बैंक का शेयरसेंसेक्स 1500 से ज्यादा अंक लुढ़का, निफ्टी में भी 400 से ज्यादा अंकों की गिरावट

देश में कोरोना लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए और बढ़ाने के बीच सोमवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। घरेलू शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में ही करीब 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरा। सुबह बाजार खुलने के करीब 15 मिनट के अंदर ही सेंसेक्स ने 1500 से ज्यादा अंकों का गोता लगाया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1502 अंक नीचे 32,215.22 पर कारोबार कर रहा था।

बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 969.48 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में निफ्टी 9,435.75 अंक पर आ गया था। इससे पहले इसने 9,533.50 पर कारोबार शुरू किया था। 

सेंसेक्स में इस तरह 4.49 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 4.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा नुकसान में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर रहा। यह आठ प्रतिशत तक गिर गया। 

इसके अलावा इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर में भी कमजोरी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भी एक प्रतिशत की गिरावट रही। गुरुवार को कंपनी ने अपने तिमाही परिणाम जारी किए थे। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का लाभ 37 प्रतिशत तक गिर गया। 

इस बीच सोमवार की सुबह रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स में सिल्वर लेक के 1.15 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने की खबर आयी। दुनिया के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी निवेशकों में से एक सिल्वर लेक जियो प्लेटफॉर्म्स में 5,655.75 करोड़ रुपये निवेश करेगी। सेंसेक्स में शामिल सन फार्मा इकलौता लाभ में चल रहा शेयर है। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 33,717.62 अंक पर और निफ्टी 9,859.90 अंक पर बंद हुआ था। शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के चलते शेयर बाजार बंद रहे थे। 

ब्रोकरों के अनुसार एशियाई बाजारों की बिकवाली का असर घरेलू स्तर पर भी रहा। हांगकांग और सियोल के बाजार नीचे बने हुए हैं। शंघाई और टोक्यो के बाजार छुट्टी के चलते बंद हैं। इसके अलावा देश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से घरेलू आर्थिक गतिविधियां बंद हैं। इससे कॉरपोरट आय प्रभावित हो रही है। इससे भी बाजार नीचे खुला।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित