लाइव न्यूज़ :

Share Market Update: सेंसेक्स 40 हजार के पार पहुंचा, स्टेट बैंक का शेयर 3 प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: October 30, 2019 17:29 IST

Share Market Update: कारोबार के दौरान, सेंसेक्स ने 40,178.12 अंक के ऊंचे स्तर को भी छुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.25 अंक यानी 0.49 प्रतिशत बढ़कर 11,844.10 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर बाजार में अच्छी उछाल, सेंसेक्स 40 हजार के पार, निफ्टी भी 57.25 अंक ऊपरभारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, आईटीसी, भारती एयरटेल के शेयरों में 3 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल

कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों और शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए कर संरचना में बदलाव की उम्मीदों से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को एक बार फिर 40,000 अंक के पार चला गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 220.03 अंक यानी 0.55 प्रतिशत उछल कर 40,051.87 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान, सेंसेक्स ने 40,178.12 अंक के ऊंचे स्तर को भी छुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.25 अंक यानी 0.49 प्रतिशत बढ़कर 11,844.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, आईटीसी, भारती एयरटेल, सन फार्मा, इंफोसिस और बजाज ऑटो में 3.37 प्रतिशत तक की तेजी रही है।

इसके विपरीत येस बैंक, मारुति, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर 2.41 प्रतिशत तक गिर गए। विशेषज्ञों के मुताबिक, बजट से पहले शेयर निवेशकों के लिहाज से प्रभाव डालने वाले प्रमुख कर जैसे कि दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर, प्रतिभूति लेनदेन कर और लाभांश वितरण कर की प्रस्तावित समीक्षा की खबरों से घरेलू निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों और कॉरपोरेट कर में कटौती का मुनाफे में अहम योगदान से भी बाजार को बल मिला। इसके अलावा, बाजार अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज पर फैसले का इंतजार कर रहा है। अमेरिका-चीन व्यापार समझौते में देरी की खबरों से शंघाई, हांगकांग, सोल और तोक्यो के शेयर बाजारों में गिरावट रही। यूरोप के शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम