लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में धूम, सेंसेक्स 222 अंक की बढ़त के साथ नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद

By भाषा | Updated: November 6, 2019 16:38 IST

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स 40,469.78 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद, निफ्टी भी एक बार 12 हजार के पार गयानिफ्टी में आई 48.85 अंक की उछाल, 11,966.05 अंक पर हुआ बंद

बैंक शेयरों में लाभ से बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 222 अंक की बढ़त के साथ 40,469.78 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दिन में एक समय 40,606.91 अंक तक भी पहुंच गया था जो कारोबार के दौरान अब तक दर्ज इसका सबसे ऊंचा स्तर है।

अंत में सेंसेक्स 221.55 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,469.78 अंक के नए रिकॉर्डस्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12,000 अंक के स्तर को छूने के बाद अंत में 48.85 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,966.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, येस बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.64 प्रतिशत तक चढ़ गए।

वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, आईटीसी और सनफार्मा में 3.31 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज हुई। हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की लाभ के साथ बंद हुए। वहीं चीन के शंघाई बाजार में गिरावट आई।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 28 पैसे के नुकसान के साथ 70.97 प्रति डॉलर पर चल रहा था। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.81 प्रतिशत के नुकसान से 62.45 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित