लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: घरेलू बाजार में बढ़त के साथ कारोबार में तेजी, जानें आज कैसा रहेगा शेयर मार्केट का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2025 10:55 IST

Share Market Today: 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 203.44 अंक चढ़कर 81,477.19 अंक पर और 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 53.4 अंक की बढ़त के साथ 24,930.35 अंक पर पहुंच गया।

Open in App

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजारोंसेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 15 अगस्त को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में सुझाए गए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों के बाद से भारतीय बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे हैं। बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 203.44 अंक चढ़कर 81,477.19 अंक पर और 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 53.4 अंक की बढ़त के साथ 24,930.35 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, टाइटन और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सपाट रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत फिसलकर 66.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 550.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

तेजी के मुख्य कारण:

  • जीएसटी सुधार की उम्मीद: प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी स्लैब को दो स्तरों (5% और 18%) तक घटाने की घोषणा ने निवेशकों की भावना को मजबूत किया।

  • एसएंडपी की रेटिंग में सुधार: एसएंडपी ने भारत की क्रेडिट रेटिंग को 18 साल बाद 'बीबीबी' तक बढ़ाया है, जिससे विदेशी निवेशक आकर्षित हो रहे हैं।

  • वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत: अमेरिका में ब्याज दरों में स्थिरता और अन्य वैश्विक बाजारों में तेजी ने भारतीय बाजार को भी सहारा दिया।

  • ऑटो शेयरों में उछाल: ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को गति मिली।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम