लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी पर दिखा असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2025 10:44 IST

Share Market Today:एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

Open in App

Share Market Today: वैश्विक बाजारों से कमजोर रुख के अनुरूप बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों ही बाद में सपाट रुख के साथ कारोबार करने लगे। ऐसा माना जा रहा है कि ईरान-इज़राइल संघर्ष के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 253.62 अंक की गिरावट के साथ 81,191.04 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 73.95 अंक फिसलकर 24,738.10 अंक पर आ गया।

हालांकि, बाद में दोनों बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और वे सपाट रुख के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स 39.09 अंक की बढ़त के साथ 81,483.75 अंक पर और निफ्टी 22.70 अंक चढ़कर 24,835.70 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा स्टील और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर लाभ में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 890.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 1,091.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीबिजनेसमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक