लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: 3 दिन की गिरावट से बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2025 10:42 IST

Share Market Today: शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एपआईआई) ने मंगलवार को 785.32 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,912.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Open in App

Share Market Today:  घरेलू शेयर बाजार के मानक सूचकांकों ने लगातार तीन दिनों से गिरावट से उबरते हुए बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की। यह वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों की लिवाली आने का नतीजा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 307.93 अंक चढ़कर 84,894.94 अंक पर पहुंच गया।

एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 93.5 अंक बढ़कर 25,978.30 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही।

सुबह के कारोबार में भारती एयरटेल अकेली पिछड़ी हुई कंपनी रही। एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। ऑनलाइन ट्रेडिंग फर्म एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुडी आर ने कहा, "सुबह वैश्विक बाजार भारतीय इक्विटी बाजार के लिए एक मजबूत और समर्थनकारी पृष्ठभूमि दे रहे हैं। अमेरिकी सूचकांक ने मंगलवार को अच्छी बढ़त दर्ज की, जबकि एशियाई बाजार मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।"

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एपआईआई) ने मंगलवार को 785.32 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,912.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत बढ़कर 62.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मंगलवार को सेंसेक्स 313.70 अंक गिरकर 84,587.01 अंक और निफ्टी 74.70 अंक गिरकर 25,884.80 अंक पर बंद हुआ था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी