Share Market Today: गिरावट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 11:25 IST2026-01-27T11:25:35+5:302026-01-27T11:25:52+5:30

Share Market Today: एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे।

Share Market Today Sensex Nifty rise after initial decline | Share Market Today: गिरावट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

Share Market Today: गिरावट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

Share Market Today:  वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए बढ़त दर्ज की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 417.68 अंक टूटकर 81,120.02 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 111.1 अंक फिसलकर 24,937.55 अंक पर रहा। कुछ ही समय बाद हालांकि दोनों बाजारों में तेजी आई और वे सकारात्मक दायरे में कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 298.06 अंक चढ़कर 81,814.74 अंक पर जबकि निफ्टी 91.85 अंक की बढ़त के साथ 25,151.15 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। तिमाही परिणामों के बाद एक्सिस बैंक के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

हालांकि, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर चार प्रतिशत से अधिक टूटा। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.12 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,113.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,102.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मुद्रा और शेयर बाजार बंद थे। 

Web Title: Share Market Today Sensex Nifty rise after initial decline

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे