लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 769 अंक उछला

By संदीप दाहिमा | Updated: May 23, 2025 16:55 IST

दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी में खरीदारी आने से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार चढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स में 769 अंकों की बढ़त रही जबकि निफ्टी 243 अंक चढ़ गया।

Open in App
ठळक मुद्देShare Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 769 अंक उछला

Share Market Today: दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी में खरीदारी आने से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार चढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स में 769 अंकों की बढ़त रही जबकि निफ्टी 243 अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स स्थिर शुरुआत के बाद तेजी से उछला और 769.09 अंक यानी 0.95 प्रतिशत बढ़कर 81,721.08 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 953.18 अंक बढ़कर 81,905.17 पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 243.45 अंक यानी 0.99 प्रतिशत बढ़कर 24,853.15 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही सूचकांक पिछले कारोबारी सत्र की गिरावट से उबरने में सफल रहे। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 644.64 अंक गिरकर 80,951.99 अंक और निफ्टी 203.75 अंक गिरकर 24,609.70 अंक पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 29 के शेयरों में बढ़त रही। इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), पावर ग्रिड, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। दूसरी तरफ, सन फार्मा करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ सेंसेक्स की नुकसान में रहने वाली इकलौती कंपनी रही। मार्च तिमाही में सन फार्मा के एकीकृत शुद्ध लाभ में करीब 19 प्रतिशत की गिरावट आने के बाद इसमें बिकवाली हुई। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक नुकसान में रहे। यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार काफी हद तक स्थिर बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत गिरकर 64.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 5,045.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित