लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: 7 दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में रौनक लौटी, निफ्टी-सेंसेक्स में बढ़त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2025 11:48 IST

Share Market Today: दक्षिण कोरिया का कॉस्पी हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

Open in App

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजारोंसेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही पिछले सात कारोबारी सत्र से जारी गिरावट का सिलसिला टूटा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 312.88 अंक चढ़कर 80,677.82 अंक पर और एनएसई निफ्टी 96.9 अंक की बढ़त के साथ 24,731.80 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाभ में रहे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो और ट्रेंट के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स में पिछले सात कारोबारी सत्र में 2,649.02 अंक या 3.19 प्रतिशत और निफ्टी 788.7 में अंक या 3.10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में शंघाई का एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहा जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,831.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,845.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम