लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, जानें क्या है आज शेयर मार्किट का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2024 14:52 IST

Share Market Today: खुदरा मुद्रास्फीति के अक्टूबर में 14 महीने के उच्च स्तर 6.21 प्रतिशत पर पहुंचने तथा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

Open in App

Share Market Today: खुदरा मुद्रास्फीति के अक्टूबर में 14 महीने के उच्च स्तर 6.21 प्रतिशत पर पहुंचने तथा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान ने भी बाजार को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 239.69 अंक की गिरावट के साथ 78,435.49 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 103.15 अंक फिसलकर 23,780.30 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा स्टील, सन फार्मा, नेस्ले और आईटीसी के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

वहीं टाइटन, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और एनटीपीसी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 6.21 प्रतिशत हो गई, जो इससे सितंबर में 5.49 प्रतिशत थी। मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति बढ़ी है। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.14 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,024.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :शेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित