लाइव न्यूज़ :

शेयरों में अच्छी लिवाली से सेंसेक्स 84 अंक हुआ मजबूत, निफ्टी में भी देखी गई तेजी

By भाषा | Updated: July 31, 2019 18:09 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 32.60 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,118.00 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में येस बैंक को सर्वाधिक 6.04 प्रतिशत का लाभ हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में अच्छी लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 84 अंक की तेजी के साथ 37,481 अंक पर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के बारे में निर्णय से पहले बैंक तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली की गयी।

बैंक तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में अच्छी लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 84 अंक की तेजी के साथ 37,481 अंक पर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के बारे में निर्णय से पहले बैंक तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली की गयी। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 83.88 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,481.12 अंक पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 32.60 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,118.00 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में येस बैंक को सर्वाधिक 6.04 प्रतिशत का लाभ हुआ।उसके बाद क्रमश: इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, हीरो मोटो कार्प, सन फार्मा, बजाज आटो, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, एसबीआई और कोटक बैंक 5.32 प्रतिशत तक की तेजी आयी।

वहीं दूसरी तरफ एक्सिस बैंक को सर्वाधिक 4.55 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा भारती एयरटेल, रिलायंस, एनटीपीसी, मारुति, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक में गिरावट दर्ज की गयी।कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद से बाजार धारणा बेहतर हुई है। ऐसी संभावना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक एक दशक में पहली बार नीतिगत दर में कटौती करेगा।शेयर बाजारों के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़ो के अनुसार विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 644.59 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति बेची।एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी तथा जापान का निक्की नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख देखने को मिला।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित