लाइव न्यूज़ :

Share Market: कोरोना महामारी के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 59 अंक मजबूत

By भाषा | Updated: April 20, 2020 16:50 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 17,265 पर पहुंच गयी जिसमें 543 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक मंदी की आशंका में शेयर और जिंस खासकर कच्चा तेल दबाव में रहे। दोपहर के कारोबार में बाजार सीमित दायरे में रहा और इसमें घट-बढ़ होती रही।एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, तोक्यो और सोल नुकसान में रहे जबकि शंघाई बढ़त के साथ बंद हुआ।

मुंबई: वैश्विक स्तर पर नरम रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 59 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। कोरोना वायरस महामारी को लेकर बढ़ती चिंता से निवेशक बाजार से दूर नजर आ रहे हैं। तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 566 अंक से अधिक का उतार-चढ़ाव आया। पर अंत में यह 59.28 अंक यानी 0.19 प्रतिश्त की बढ़त के साथ 31,648 अंक पर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 4.90 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 9,261.85 अंक पर बंद हुआ।

मुख्य रूप से सूचकांक में वजन रखने वाले दोनों एचडीएफसी (एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक) और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से सेंसेक्स में बढ़त रही। आईटी कंपनियों के शेयर भी लाभ में रहे। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा जिसका शेयर करीब 4 प्रतिशत मजबूत हुआ। बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 7,280.22 करोड़ रुपये रहा। इसका असर बैंक के शेयर पर दिख रहा है।

इन्फोसिस का शेयर तिमाही नतीजे आने से पहले 3 प्रतिशत से अधिक उछला। कंपनी का परिणाम सोमवार की शाम जारी होने वाला है। इसके अलावा सन फार्मा, एनटीपीसी, एचसीएल, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, आरआईएल और टीसीएस भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी तरफ एक्सिस बैंक में सर्वाधिक गिरावट आयी। उसके बाद आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी का स्थान रहा। आनंद राठी के इक्विटी शोध मामलों के प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि घरेलू बाजार बढ़त के साथ खुला लेकिन वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच कारोबारियों की मुनाफावसूली से इसमें गिरावट आयी।

वैश्विक मंदी की आशंका में शेयर और जिंस खासकर कच्चा तेल दबाव में रहे। दोपहर के कारोबार में बाजार सीमित दायरे में रहा और इसमें घट-बढ़ होती रही। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, तोक्यो और सोल नुकसान में रहे जबकि शंघाई बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। इस बीच, वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 3.53 प्रतिशत टूटकर 27.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इधर, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 17,265 पर पहुंच गयी जिसमें 543 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक स्तर पर संक्रमित लोगों का आंकड़ा 24 लाख को पार कर गया है जबकि दुनियाभर में इससे 1.65 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?