लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में जबर्दस्त तेजी, सेंसेक्स 40 हजार के ऊपर गया, निफ्टी भी 12 हजार के पार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2019 09:52 IST

इससे पहले गुरुवार शाम सेंसेक्ट 329.92 अंक और करीब 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,831.97 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देबंबई शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी बढ़त के साथ खुलेसेसेंक्स शुरुआती कारोबार में ही 40 हजार से पार पहुंच गया, निफ्टी में भी तेजी

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला और 186.37 अंक उछल कर एक बार फिर 40 हजार को पार कर गया। वहीं, निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 12,000 के पार चला गया। बाजार खुलते ही सेंसेक्स को करीब 150 अंकों की उछाल हासिल हुई। सुबह 9.20 तक सेसेंक्स 189.18 अंक ऊपर 40,021 पर था जबकि निफ्टी भी 12,003.95 पर था।

खासकर, बीपीसीएल, भारती एयरटेल, कोल इंडिया और इंडियन ऑयल के शेयरों में उछाल रहा। इसके अलावा एचीएफसी बैंक, टीसीएस और लर्सेन एंड टर्बो के शेयर भी अब कर के कारोबार में ऊपर चढ़ते नजर आये। कारोबारियों ने कहा कि निवेशक मार्च तिमाही के जीडीपी के आंकड़ों के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

मार्च तिमाही के जीडीपी के आंकड़े आज दिन में जारी होने वाले हैं। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,664.74 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,122.60 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। एशियाई बाजारों में चीन, जापान और दक्षिण कोरिया में मिला जुला रुख देखने को मिला।

इससे पहले गुरुवार शाम सेंसेक्स 329.92 अंक और करीब 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,831.97 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 84.80 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,945.90 अंक के नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। मई माह के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटाने के दिन निफ्टी में भी 85 अंक की तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से बाजार में उछाल आया।  

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी 3.44 प्रतिशत लाभ में रहा। भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, यस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी 2.33 प्रतिशत की बढ़त रही। वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ओएनजीसी, इंडसइंडस बैंक और वेदांता के शेयर 2.39 प्रतिशत तक टूट गए। विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका-चीन व्यापार विवाद, कच्चे तेल के दाम बाजार का रुख तय करेंगे। गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम