लाइव न्यूज़ :

Share Market: सेंसेक्स में 646 अंक की तेजी, निफ्टी 11,300 अंक के पार

By भाषा | Updated: October 9, 2019 17:01 IST

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक सर्वाधिक 5.45 प्रतिशत की तेजी में रही। इसके बाद भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक का स्थान रहा। येस बैंक को सर्वाधिक 5.26 प्रतिशत का नुकसान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स करीब 646 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ।सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक सर्वाधिक 5.45 प्रतिशत की तेजी में रही।

बैंकिंग, वित्त तथा धातु कंपनियों की तेजी के दम पर बुधवार को सेंसेक्स करीब 646 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 645.97 अंक यानी 1.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,177.95 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 186.90 अंक यानी 1.68 प्रतिशत की मजबूती लेकर 11,313.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक सर्वाधिक 5.45 प्रतिशत की तेजी में रही। इसके बाद भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक का स्थान रहा। येस बैंक को सर्वाधिक 5.26 प्रतिशत का नुकसान हुआ।

इसके बाद हीरो मोटोकॉर्प, एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, इंफोसिस, ओएनजीसी और बजाज ऑटो के शेयर 2.65 प्रतिशत तक की गिरावट में रहे। मंगलवार को दशहरा के कारण शेयर बाजार बंद रहे थे। रुपया कारोबार के दौरान तीन पैसे की गिरावट के साथ 70.98 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था। ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.93 प्रतिशत की बढ़त पर चल रहा था। अमेरिका और चीन की व्यापार वार्ता को लेकर जारी आशंकाओं के कारण एशियाई बाजार मिश्रित रहे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित