लाइव न्यूज़ :

रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद ये हुआ शेयर बाजार का हाल

By भाषा | Updated: September 10, 2018 18:02 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151 अंक या 1.30 प्रतिशत टूटकर 11,500 अंक से नीचे 11,438.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 11,427.30 अंक के निचले स्तर तक भी गया।

Open in App

मुंबई, 10 सितंबर: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 468 अंक या 1.22 प्रतिशत के नुकसान से 38,000 अंक से नीचे आ गया। रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने तथा चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़ने से सेंसेक्स की धारणा प्रभावित हुई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 467.65 अंक या 1.22 प्रतिशत के नुकसान से 37,922.17 अंक पर आ गया। यह इसकी 16 मार्च के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। उस दिन सेंसेक्स 509.54 अंक टूटा था। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151 अंक या 1.30 प्रतिशत टूटकर 11,500 अंक से नीचे 11,438.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 11,427.30 अंक के निचले स्तर तक भी गया। यह छह फरवरी के बाद निफ्टी की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।

अमेरिका चीन के बीच व्यापार विवाद गहराने के बीच वैश्विक बाजारों के नकारात्मक संकेतों से यहां भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह चीन से सभी तरह के आयात पर शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। वहीं चीन ने कहा है कि यदि अमेरिका ऐसा कोई कदम उठाता है तो वह भी जवाबी कदम उठाएगा। 

मूडीज ने सोमवार को कहा कि रुपये में लगातार गिरावट भारतीय कंपनियों के साख की दृष्टि से नकारात्मक है। इससे भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा। 

इस बीच, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश का चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़कर 15.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 15 अरब डॉलर पर था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित