लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट: बाजार में आई रफ्तार, सेंसेक्स में 304 अंकों की बढ़त

By IANS | Updated: February 26, 2018 16:49 IST

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 83.57 अंकों की तेजी के साथ 34,225.72 पर खुला और 303.60 अंकों या 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 34,445.75 पर बंद हुआ।

Open in App

मुंबई, 26 फरवरी: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 303.60 अंकों की तेजी के साथ 34,445.75 पर और निफ्टी 91.55 अंकों की तेजी के साथ 10,582.60 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 83.57 अंकों की तेजी के साथ 34,225.72 पर खुला और 303.60 अंकों या 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 34,445.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,483.39 के ऊपरी और 34,225.72 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 122.84 अंकों की तेजी के साथ 16,684.87 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 157.90 अंकों की तेजी के साथ 18,154.12 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 35.5 अंकों की तेजी के साथ 10,526.55 पर खुला और 91.55 अंकों या 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 10,582.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,592.95 के ऊपरी और 10,520.20 के निचले स्तर को छुआ।बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (3.30 फीसदी), वाहन (2.22 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.83 फीसदी), उद्योग (1.71 फीसदी) और बैंकिंग (1.63 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के दूरसंचार प्रौद्योगिकी (1.10 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.69 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.04 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.03 फीसदी) में गिरावट रही।  

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम