लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स ने लगाई 186 अंक की उछाल, एयरटेल और वोडाफेन के टेरिफ बढ़ाने के फैसले का भी दिखा असर

By भाषा | Updated: November 19, 2019 17:52 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.60 अंक यानी 0.47 प्रतिशत चढ़कर 11,940.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलांयस इंडस्ट्रीज का शेयर कारोबार के दौरान करीब चार प्रतिशत बढ़ा।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, एयरटेल का शेयर 7.36 और वोडाफोन-आइडिया का शेयर 34.68 प्रतिशत बढ़ारिलायंस 9.5 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण को छूने वाली पहली भारतीय कंपनी

वैश्विक शेयर बाजारों में मजबूती के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में अच्छी-खासी तेजी से मंगलवार को सेंसेक्स 186 अंक उछल गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 185.51 अंक यानी 0.46 प्रतिशत बढ़कर 40,469.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 40,544.13 अंक और नीचे में 40,290.21 अंक तक गया।

इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.60 अंक यानी 0.47 प्रतिशत चढ़कर 11,940.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलांयस इंडस्ट्रीज का शेयर कारोबार के दौरान करीब चार प्रतिशत बढ़कर 1,514.95 रुपये के सर्वकालिक ऊच्च स्तर पर पहुंच गया था। रिलायंस 9.5 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण को छूने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।

एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के शेयरों में उछाल

दिसंबर से फोन कॉल और डेटा के दाम बढ़ाने की घोषणा के बाद भारती एयरटेल का शेयर 7.36 प्रतिशत और वोडाफोन आइडिया का शेयर 34.68 प्रतिशत बढ़ा। लाभ वाले अन्य शेयरों में एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक और इंफोसिस रहे।

इसके विपरीत, येस बैंक 2.66 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.19 प्रतिशत और टाटा स्टील 2.02 प्रतिशत गिरा। इसके अलावा, टीसीएस, टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में भी गिरावट रही। अन्य एशियाई बाजारों में, शंघाई और हांगकांग में शेयर बाजार बढ़त के साथ जबकि तोक्यो और सोल में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख देखने को मिला।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित