लाइव न्यूज़ :

Share Market: बैंकों के महाविलय के बाद खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में भारी गिरावट 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2019 11:52 IST

वहीं, बैंकों और निर्यातकों से अमेरिकी मुद्रा की मांग बढ़ने के बीच घरेलू शेयर बाजार की खराब शुरुआत से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 67 पैसे गिरकर 72.09 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देगणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को शेयर बाजार बंद था। दूसरी ओर टेक महिंद्रा , एचसीएल टेक , टीसीएस और इंफोसिस के शेयरों में दो प्रतिशत तक की तेजी देखी गई।

मोदी सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों को मर्ज कर 4 बड़े बैंक बनाए जाने की घोषणा और गणेश चतुर्थी त्योहार के बाद मंगलवार (3 सितंबर) को पहली बार शेयर बाजार खुला। शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। 

कमजोर घरेलू और वैश्विक रुख के बीच वित्तीय और वाहन कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 419 अंक गिर गया।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 419.93 अंक यानी 1.12 प्रतिशत गिरकर 36,912.86 अंक पर आ गया। इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 127.55 अंक यानी 1.16 प्रतिशत लुढ़क कर 10,895.70 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स के शेयरों में शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट टाटा मोटर्स , टाटा स्टील , आईसीआईसीआई बैंक , ओएनजीसी , एचडीएफसी , महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम), एनटीपीसी , वेदांता , आईटीसी और एसबीआई में रही। इनके शेयर चार प्रतिशत तक गिर गए।

वहीं , दूसरी ओर टेक महिंद्रा , एचसीएल टेक , टीसीएस और इंफोसिस के शेयरों में दो प्रतिशत तक की तेजी देखी गई। कारोबारियों के मुताबिक , कमजोर वृह्द आर्थिक आंकड़ों और अगस्त में वाहन कंपनियों की बिक्री घटने से शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।

गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को शेयर बाजार बंद था। शेयर बाजारों के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,162.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,502.27 करोड़ रुपये के शेयर के शुद्ध खरीदार रहे।

(पीटीआई न्यूज एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?