लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट: सेंसेक्स 560 अंक लुढ़का, बिकवाली से बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट

By भाषा | Updated: July 19, 2019 17:52 IST

सबसे तीव्र गिरावट वाहन कंपनियों के शेयर में देखी गयी। महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, येस बैंक, बजाज ऑटो, कोटक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 4.36 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

Open in App

बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। यह 560 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) को ट्रस्ट के रूप में काम करते हुये कर में राहत की उम्मीदें धराशायी होने से बाजार में बिकवाली को जोर रहा। बीएसई-30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक सेंसेक्स 560.45 अंक अथवा 1.44 प्रतिशत टूटकर 38,337.01 अंक पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान यह 38,271.35 अंक के निचले और 39,058.73 अंक के उच्च स्तर तक गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 177.65 अंक अथवा 1.53 प्रतिशत घटकर 11,419.25 अंक पर बंद हुआ। यह कारोबार के दौरान 11,399.30 अंके के निचले और 11,640.35 अंक के उच्च स्तर के बीच रहा।

सबसे तीव्र गिरावट वाहन कंपनियों के शेयर में देखी गयी। महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, येस बैंक, बजाज ऑटो, कोटक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 4.36 प्रतिशत तक की गिरावट रही। वहीं तिमाही परिणाम जारी होने से पहले रिलायंस का शेयर 1.01 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल एनटीपीसी, पावरग्रिड, टीसीएस और ओएनजीसी शेयर का भाव ही बढ़ा।

यह बढ़त 2.32 प्रतिशत तक रही। संसद में वित्त विधेयक पर बहस के दौरान बृहस्पतिवार को निर्मला सीतारमण जवाब दे रही थीं। उन्होंने धनाढ्यों पर प्रस्तावित कर अधिभार बढ़ाने का विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पर प्रभाव पड़ने की बहस को खारिज कर दिया। सीतारमण ने कहा कि एफपीआई यदि अपना एक कंपनी के तौर पर पंजीकरण कराते हैं तो उन पर धनाढ्य पर बढ़ाये गये कर अधिभार का असर नहीं होगा।

शेयर बाजार में निवेश करने वाले कई एफपीआई ट्रस्ट के तौर पर पंजीकृत हैं, उन्हें ऊंचे कर अधिभार से बचने के लिये कंपनी के तौर पर पंजीकरण कराना चाहिये। एवीपी इक्विटी रिसर्च, आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स में निवेश सेवाओं के लिए आधार शोध के प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि वित्त मंत्री के बयान से बाजार प्रभावित रहा। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,404.86 करोड़ रुपये की निकासी की। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 329.05 करोड़ रुपये के शेयर की खरीदारी की। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?