शेयर मार्केट में फिर मचा हाहाकार, 309 अंको की गिरावट के साथ 34757 पर बंद हुआ सेंसेक्स
By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 5, 2018 16:25 IST2018-02-05T16:02:12+5:302018-02-05T16:25:42+5:30
कारोबारी दिन में शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

शेयर मार्केट में फिर मचा हाहाकार, 309 अंको की गिरावट के साथ 34757 पर बंद हुआ सेंसेक्स
आम बजट पेश 4 दिनों बाद भी शेयर मार्केट में उछाल की खबर नहीं है। कारोबारी दिन में शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स 34757 पर और निफ्टी 10692 अंक पर बंद हुए। वहीं निफ्टी 95 अंक टूटकर 10666 पॉइंट पर बंद हुई।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 347.9 अंकों की गिरावट के साथ 34718.85 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 156.3 अंकों की गिरावट के साथ 10,604.30 पर खुला था।
#sharemarket#sensex down 309.59 points closed on 34757, #nifty closd on 10692 point down 94.5 points
— Lokmat News Hindi (@LokmatNewsHindi) February 5, 2018
इससे पहले सोमवार सुबह भी देश के शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.59 बजे 310.08 अंकों की गिरावट के साथ 34,756.67 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 105.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,655.10 पर कारोबार करते देखे गए।
शेयर बाजार में ये गिरावट बजट पेश होने के बाद से ही जारी है। बता दें कि बीती 1 फरवरी को संसद के लोकसभा सदन में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश का आम बजट पेश करते हुए शेयरों में निवेश करने पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) कर लगाने की घोषणा की है। जिसके बाद से ही शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है। हांलाकि जेटली ने सफाई देते हुए कहा है कि शेयर मार्केट में गिरावट एलटीसीजी टैक्स की वजह से नहीं है।