लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: सेंसेक्स 155 अंक की गिरावट के साथ 38,667 पर बंद, निफ्टी 11,500 अंक से नीचे आया

By भाषा | Updated: September 30, 2019 17:36 IST

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ खुला। लेकिन जल्द यह बिकवाली दबाव में आ गया। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 472 अंक तक नीचे आया।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स 155 अंक टूटकर 38,667.33 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 38 अंक टूटकर 11,500 अंक के स्तर से नीचे बंद हुआ।

बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली से सोमवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 155 अंक टूटकर 38,667.33 अंक पर आ गया। निवेशक वित्तीय सेवा क्षेत्र को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं, जिससे बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का सिलसिला चला। निफ्टी भी 38 अंक टूटकर 11,500 अंक के स्तर से नीचे बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ खुला। लेकिन जल्द यह बिकवाली दबाव में आ गया। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 472 अंक तक नीचे आया। अंत में यह 155.24 अंक या 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,667.33 अंक पर बंद हुआ।

दिन में इसमें 38,873.12 से 38,401.09 अंक के बीच उतार चढ़ाव रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.95 अंक या 0.33 प्रतिशत के नुकसान से 11,474.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक में सबसे अधिक 15 प्रतिशत की गिरावट आई।

इंडसइंड बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के शेयर 6.84 प्रतिशत तक नुकसान में रहे। इसके विपरीत भारती एयरटेल का शेयर 5.29 प्रतिशत चढ़ गया। आईटी कंपनियों....एचसीएल टेक, टीसीएस और इन्फोसिस के शेयर भी लाभ में रहे।

बीएसई स्मॉलकैप में 1.17 प्रतिशत की गिरावट आई। मिडकैप 1.12 प्रतिशत और लार्जकैप 0.42 प्रतिशत नीचे आया। विश्लेषकों ने कहा कि सरकार ने हाल में सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कुछ कदम उठाए हैं लेकिन बाजार में इसके बाद भी उत्साह नहीं है। निवेशकों की रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा पर है। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान रुपये 17 पैसे के नुकसान से 70.75 प्रति डॉलर पर चल रहा था। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित