लाइव न्यूज़ :

भारी उथल पुथल के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 900 अंक उबरा 

By भाषा | Updated: September 21, 2018 16:44 IST

दोहपर बाद एक बज कर चालीस मिनट पर सेंसेक्स 36,949.83 अंक पर था जो पिछले बंद के मुकाबले 171.39 अंक यानी 0.46 प्रतिशत नीचे था। निफ्टी भी इस दौरान 1367.90 अंक यानी 3.27 प्रतिशत गिर कर 10,866.45 तक आने के बाद पुन: 300 अंक से अधिक सुधर कर 11,169.90 पर पहुंच गया था।

Open in App

मुंबई, 21 सितंबरः स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को भारी उथल पुथल मची हुई है। मुंबई शेयर बाजार का सेंसक्स अपराह्न कुछ ही मिनट के अंदर 1100 अंक से अधिक का गोता लगाने के बाद करीब 900 अंक उबरने में कामयाब रहा। खास कर वित्तीय कंपनियों के शेयरों में ताबड़ तोड़ बिकवाली से सेंसेक्स दोपहर बाद एक समय 1127.58 अंक यानी 3.03 प्रतिशत गिर कर 35,993.64 पर आ गया था। लेकिन औंधे मुंह गिरने के कुछ ही मिनट के अंदर सेंसेक्स करीब 900 अंक उबर गया।

दोहपर बाद एक बज कर चालीस मिनट पर सेंसेक्स 36,949.83 अंक पर था जो पिछले बंद के मुकाबले 171.39 अंक यानी 0.46 प्रतिशत नीचे था। निफ्टी भी इस दौरान 1367.90 अंक यानी 3.27 प्रतिशत गिर कर 10,866.45 तक आने के बाद पुन: 300 अंक से अधिक सुधर कर 11,169.90 पर पहुंच गया था।

इस दौरान स्वास्थ्य, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, आटो, बिजली, टिकाऊ और रोजमर्रा के उपभोक्ता सामान, धातु, बुनियादी ढांचा विकास और सावर्जनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में जोरदार बिकवाली के दबाव से एक समय इन वर्गों के शेयर सूचकांक 3.65 प्रतिशत तक नीचे आ गए थे।

इस दौरान यस बैंक का शेयर एक समय 34 प्रतिशत तक लुढ़क गया था। रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा था कि यस बैंक अपने संस्थापक और सीईओ राना कपूर का विकल्प ढूंढे और जनवरी के बाद नया सीईओ बिठाए। पीएनबी, बैंक आफ बड़ौदा , कोटक बैंक तथा एसबीआई के शेयर भी 7.44 अंक तक नीचे आ गए थे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित