लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट में तेजी, 318 अंकों की बढ़त के साथ 33,351 पर बंद हुआ सेंसेक्स

By IANS | Updated: March 8, 2018 18:25 IST

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,439.97 के ऊपरी और 33,037.48 के निचले स्तर को छुआ। 

Open in App

मुंबई, 8 मार्च। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 318.48 अंकों की तेजी के साथ 33,351.57 पर और निफ्टी 88.45 अंकों की तेजी के साथ 10,242.65 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 211.43 अंकों की तेजी के साथ 33,244.52 पर खुला और 318.48 अंकों या 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 33,351.57 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,439.97 के ऊपरी और 33,037.48 के निचले स्तर को छुआ। 

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी रही। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (4.09 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.58 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (2.95 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.45 फीसदी) और रिलायंस (2.25 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टाटा स्टील (1.98 फीसदी), सन फार्मा (1.85 फीसदी), यस बैंक (1.63 फीसदी), टीसीएस (0.92 फीसदी) और टाटा मोटर्स (0.60 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 89.14 अंकों की तेजी के साथ 16,043.55 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 86.86 अंकों की तेजी के साथ 17,357.35 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 62.05 अंकों की तेजी के साथ 10,216.25 पर खुला और 88.45 अंकों या 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 10,242.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,270.35 के ऊपरी और 10,146.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। रियलिटी (1.63 फीसदी), बैंकिंग (1.43 फीसदी), वित्त (1.16 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.12 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में - धातु (0.45 फीसदी), दूरसंचार (0.30 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.25 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.21 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.13 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,202 शेयरों में तेजी और 1,511 में गिरावट रही, जबकि 153 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित