लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: 284 अंको की गिरावट के साथ 33,033 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी लुढ़की

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 7, 2018 18:55 IST

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,331.21 के ऊपरी और 32,991.14 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 8 शेयरों में मजबूती रही।

Open in App

मुंबई, 7 मार्च। देश के शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 284.11 अंकों की गिरावट के साथ 33,033.09 पर और निफ्टी 95.05 अंकों की गिरावट के साथ 10,154.20 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 37.81 अंकों की कमजोरी के साथ 33,279.39 पर खुला और निफ्टी 16.3 अंकों की कमजोरी के साथ 10,232.95 पर खुला। 

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,331.21 के ऊपरी और 32,991.14 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 8 शेयरों में मजबूती रही। आईटीसी (1.05 फीसदी), मारुति सुजुकी (0.70 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.47 फीसदी), टाटा मोटर्स (0.40 फीसदी) और बजाज ऑटो (0.36 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - अडानी पोर्ट्स (6.53 फीसदी), एसबीआई (3.84 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.85 फीसदी) और भारती एयरटेल (2.53 फीसदी) और ओएनजीसी (2.32 फीसदी) की सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 213.44 अंकों की गिरावट के साथ 15,954.41 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 381.83 अंकों की गिरावट के साथ 17,270.49 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 16.3 अंकों की कमजोरी के साथ 10,232.95 पर खुला। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,243.35 के ऊपरी और 10,141.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में गिरावट रही, जिनमें दूरसंचार (2.28 फीसदी), कैपिटल गुड्स (1.94 फीसदी), बिजल (1.86 फीसदी), इंडस्ट्रियल (1.79 फीसदी) और ऊर्जा (1.69 फीसदी) प्रमुख रहे।

वहीं, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में और 0.37 फीसदी और फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स में 0.09 फीसदी की बढ़त रही। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 460 शेयरों में तेजी और 2,290 में गिरावट रही, जबकि 115 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित