लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट: 322 अंकों की तेजी के साथ 34,142 पर हुआ सेंसेस्क, निफ्टी में दर्ज की गई बढ़ोत्तरी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 23, 2018 18:29 IST

शुक्रवार को दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,167.60 के ऊपरी और 33,832.00 के निचले स्तर को छुआ। 

Open in App

मुंबई, 23 फरवरी: देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 322.65 अंकों की तेजी के साथ 34,142.15 पर और निफ्टी 108.35 अंकों की तेजी के साथ 10,491.05 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 12.5 अंकों की तेजी के साथ 33,832.00 पर खुला और 322.65 अंकों या 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 34,142.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,167.60 के ऊपरी और 33,832.00 के निचले स्तर को छुआ। 

सेंसेक्स के 30 में 25 शेयरों में तेजी रही, जिनमें टाटा स्टील (6.26 फीसदी), सनफार्मा (5.17 फीसदी), यस बैंक (2.28 फीसदी), डॉक्टर रेड्डी (2.26 फीसदी) और भारती एयरटेल (2.26 फीसदी) शामिल हैं। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- एशियन पेंट्स (1.29 फीसदी), कोल इंडिया (0.48 फीसदी), इंफोसिस (0.42 फीसदी), एम एंड एम (0.22 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनिलिवर (0.16 फीसदी)। 

बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 239.89 अंकों की तेजी के साथ 16,562.03 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 272.49 अंकों की तेजी के साथ 17,996.22 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 25.4 अंकों की तेजी के साथ 10,408.10 पर खुला और 108.35 अंकों या 1.04 फीसदी की तेजी के साथ 10,491.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,499.10 के ऊपरी और 10,396.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से सभी सेक्टरों में तेजी रही। धातु (3.16 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.43 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.91 फीसदी), दूरसंचार (1.90 फीसदी) और ऊर्जा (1.44 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,894 शेयरों में तेजी और 847 में गिरावट रही, जबकि 143 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित